बड़वानी में बिजली संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, अंजड़ ग्रिड पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध

बड़वानी: अंजड़ क्षेत्र में लगातार बिजली संकट, ट्रांसफार्मर खराबी और लाइन फॉल्ट की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। अंजड़ ग्रिड पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शासन द्वारा निर्धारित बिजली आपूर्ति नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। किसानों के अनुसार नियमों के तहत कृषि फीडरों पर दिन में 6 घंटे और रात में 4 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन वास्तविक स्थिति में दिन में केवल 4 घंटे और रात में करीब 2 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे सिंचाई कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं और खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।

किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण बार-बार लाइन फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार फॉल्ट आने के बाद घंटों तक बिजली बंद रहती है, लेकिन सुधार कार्य में लापरवाही बरती जाती है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि कृषि फीडरों पर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए और बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

किसानों ने यह भी बताया कि दवाना ग्रिड क्षेत्र में 11 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान किसान संघ के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – बड़वानी में ‘खाद कांड’ पर सियासत गरमाई, तीन दिन बाद भी FIR नहीं, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

  • barwani-anjad-electricity-protest-farmers-burn-energy-minister-effigy-crop-loss
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े: नई ट्रेनें, स्टॉपेज और ओवरब्रिज की उठाई मांग

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप