
बड़वानी: पानसेमल तहसील अंतर्गत रामा फलिया गांव में बोरिंग और हैंडपंप से लाल और काले रंग का पानी निकलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यह पानी पीने के योग्य नहीं है और खेती पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार करीब एक साल से खेतों और आसपास के ट्यूबवेल से इसी तरह का पानी निकल रहा है।
किसानों का कहना है कि इस दूषित पानी के कारण उनकी मक्का की फसल खराब हो गई। स्थिति यह है कि गांव के लोग अब पीने के पानी के लिए दूसरे खेतों और अन्य स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभागों को की गई, लेकिन अब तक कोई जांच के लिए नहीं पहुंचा।
वहीं बोरवेल से निकल रहा लाल-काला पानी खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।मामले को लेकर तहसीलदार ने भी इस पानी को पीने योग्य नहीं माना है। उन्होंने पीएचई विभाग के साथ मिलकर समाधान के प्रयास करने की बात कही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े – बड़वानी: बिलियापानी घाट में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
- barwani-boring-handpump-red-black-water-raises-concern










