छतरपुर में 7 साल पुराने अवैध हथियार के दो मामलों का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में कोतवाली पुलिस को सफलता

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2019 के अवैध हथियार के दो अलग-अलग प्रकरणों में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज अवैध हथियार के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी दीपक खटीक उर्फ दीपू, पिता जगदीश खटीक, निवासी वार्ड क्रमांक-13, मातवाना मोहल्ला, छतरपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हृदेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक जगभान, अरविंद, रोहित और प्रताप सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से छतरपुर के 6 गंभीर मरीजों को 2.95 लाख रुपये की सहायता मंजूर

 

 

  • chhatarpur-kotwali-police-arrested-7-year-old-arms-case-warranty-nyay-path-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना