भिण्ड: ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण, सचिव-जीआरएस और सरपंच पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

भिण्ड/मंगल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत मेहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बंद मिलने, साफ-सफाई की स्थिति खराब पाए जाने और शासकीय कार्यों में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने पाया कि पंचायत भवन पिछले कुछ दिनों से बंद था। पंचायत भवन के आसपास गंदगी भी मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल स्थिति सुधारने और कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पंचायत के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने, टैक्स वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने और वीबी-जीराम-जी के अंतर्गत निर्माण कार्य नहीं होने की स्थिति सामने आई। सीईओ श्री चौहान ने इन कमियों के लिए संबंधित जिम्मेदारों को जवाबदेह माना।

उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत मेहगांव को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत सोनी के सचिव, जीआरएस और सरपंच के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया।= सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए, शासकीय अभिलेखों का नियमित संधारण किया जाए और लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े – भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 390 किलो संदिग्ध घी जब्त, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

 

  • bhind-zila-panchayat-ceo-inspection-gram-panchayat-soni-action-against-secretary-grs-sarpanch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना