पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में रास्ता भटके युवक को डायल-112 किशनगढ़ पुलिस ने सकुशल खोज निकाला, परिजनों को सौंपा

छतरपुर/अमित अवस्थी: पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में रास्ता भटककर लापता हुए 26 वर्षीय युवक को थाना किशनगढ़ की डायल-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज निकाला और सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना किशनगढ़ की डायल-112 सेवा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझौली, जिला पन्ना निवासी और वर्तमान में किशनगढ़ में रहने वाला 26 वर्षीय युवक पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में रास्ता भटक गया है। युवक करीब 8 घंटे से जंगल में लापता था, जिससे परिजन चिंतित थे।

सूचना मिलते ही थाना किशनगढ़ पुलिस की डायल-112 टीम तत्काल सक्रिय हुई और युवक की तलाश के लिए जंगल क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया। थाना प्रभारी कमलजीत मावई के नेतृत्व में आरक्षक दयाराम कुर्मी, आरक्षक हरप्रसाद अहिरवार और डायल-112 चालक इस्तयाक खान ने लगातार तलाश करते हुए जंगल में युवक को खोज निकाला।

पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित जंगल से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने समय पर सूचना पर कार्रवाई करने और संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित खोज निकालने के लिए छतरपुर पुलिस और डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया। छतरपुर पुलिस ने बताया कि आपात परिस्थितियों में डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है और पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

ये भी पढ़े – छतरपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी से कुलगुरु समेत स्टाफ परिसर में रुका

 

  • chhatarpur-panna-tiger-reserve-forest-missing-youth-rescued-dial-112-kishangarh-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना