
भोपाल: राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आगामी 5 मई 2026, मंगलवार को एक गरिमामयी पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लेखक श्री प्रशांत पोळ द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ का विमोचन किया जाएगा। प्रज्ञा प्रवाह, मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव होंगे.
यह महत्वपूर्ण आयोजन सायंकाल 5 से 7 बजे के मध्य संपन्न होगा, जिसमें बौद्धिक जगत की कई गणमान्य हस्तियां सम्मिलित होंगी। प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पुस्तक वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैचारिक यात्रा और ‘इंडिया’ से ‘भारत’ की ओर बढ़ते दृष्टिकोण पर केंद्रित है। समारोह के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और शहर के प्रबुद्धजनों को इस विमर्श का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश में ‘सिस्टम’ की जकड़ में व्यापार: फाइलों के फेर में उलझती उन्नति, क्या सुनेंगे सीएम मोहन यादव?
- bhopal-book-launch-india-se-bharat-ek-pravas-cm-mohan-yadav








