
भोपाल।आदि मिश्रा| सावन के पावन महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं। राजधानी भोपाल के चार इमली क्षेत्र स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों को एक ही परिसर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दर्शन करने का अवसर मिलता है।
एक ही परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
मंदिर के संस्थापक आचार्य रमाशंकर थापक के अनुसार, मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। उनका कहना है कि श्रद्धालु यहां एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजा कर सकते हैं। इससे भक्तों को अलग-अलग शहरों में जाकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की आवश्यकता नहीं रहती।
सावन सोमवार की पूजा का विशेष महत्व
आचार्य रमाशंकर थापक ने बताया कि सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार के व्रत और भगवान शिव की आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव को जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह
सावन के दौरान मंदिर में शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। श्रद्धालु 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा
- bhopal-char-imli-temple-12-jyotirlinga-darshan-sawan-shiv-bhakti









