भोपाल: आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को UPSC-MPPSC की मुफ्त कोचिंग, 50 सीटों पर होगा चयन

भोपाल।आदि मिश्रा| प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने राहतभरी पहल शुरू की है। आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को UPSC और MPPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन की इस पहल के तहत कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

हिंदी भवन में मिलेगी कोचिंग

चयनित विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में विशेषज्ञ शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, विषयवार अध्ययन और प्रशासनिक परीक्षाओं से जुड़े जरूरी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन

इस योजना की खास बात यह है कि विद्यार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीयन में देरी न करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक स्थिति उनकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बाधा न बने।

इस योजना से भोपाल के युवाओं को UPSC और MPPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन वातावरण मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 

 

  • bhopal-free-upsc-mppsc-coaching-50-students
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल