सागर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई और बेकरी उत्पादों के नमूने लिए

सागर (मप्र)।मनीष कुमार चौबे| आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सागर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देशन और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गुजरात स्वीट्स और पीएम बेकर्स का औचक निरीक्षण किया।

मिठाई और नमकीन के सैंपल लिए

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों की खाद्य अनुज्ञप्ति वैध पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुजरात स्वीट्स से पेड़ा, छेना अंगूरी, नमकीन और फलहारी मिक्चर के नमूने लिए।

वहीं पीएम बेकर्स से सेलिब्रेशन पैक और केक पुंज के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट होगी।

हॉकर्स जोन का भी किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ सिविल लाइंस स्थित हॉकर्स जोन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों का निर्माण और विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित तरीके से बिक्री पर विशेष ध्यान देने को कहा।

त्योहारों को देखते हुए जांच अभियान

त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा की गई।

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 
  • sagar-food-safety-inspection-sweets-samples
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल