भोपाल नगर निगम परिषद बैठक में कमिश्नर की गैरहाजिरी पर भड़के अध्यक्ष

भोपाल।आदि मिश्रा| नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान कमिश्नर संस्कृति जैन की अनुपस्थिति को लेकर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी नाराज हो गए। अध्यक्ष ने बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर को सख्त हिदायत दी। उनके बयान के बाद परिषद की बैठक के दौरान निगम का माहौल गरमा गया।

अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि परिषद की बैठक महत्वपूर्ण होती है और इसमें अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने कमिश्नर की अनुपस्थिति को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने की हिदायत दी।

अध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि “आइंदा ध्यान रखें, नहीं तो आपको परमानेंट विदा कर दिया जाएगा।” उनके इस बयान के बाद बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच भी चर्चा तेज हो गई।

परिषद की बैठक में निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बीच कमिश्नर की गैरमौजूदगी का मामला प्रमुखता से सामने आया। अब देखना होगा कि इस विवाद के बाद निगम प्रशासन और परिषद के बीच समन्वय को लेकर क्या स्थिति बनती है।

यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

 

 

 

  • bhopal-municipal-council-meeting-commissioner-absence-kishan-suryavanshi
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल