
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने प्रदेश संगठन मंत्री मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 06 अप्रैल 2026 को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के 18 जिलों में होने वाले जिला कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी करना था, इस अवसर पर प्रदेश के संभाग प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से गहन चर्चा की गई। बैठक में 18 जिलों में भूमिपूजन कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यक्रम की सुनियोजित तरीके से बीजेपी की स्थापना दिवस की तैयारियों से की रूप रेखा बनाई गई ,जिसमे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिले वार तरीके से मध्यप्रदेश के 55 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालय में इस स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा, स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर समितियों को जोर दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए एक ठोस नींव रखी है और सभी पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया है।
- bjp-foundation-day-bhumi-pujan-preparation-18-districts










