बुरहानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज नदी के बहाव में बहा 4 वर्षीय मासूम, एक किलोमीटर दूर मिला शव

बुरहानपुर: जिले के ग्राम घाघरला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज नदी के बहाव में बह जाने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सार्थक (4) पिता संजय, निवासी ग्राम घाघरला, अपने माता-पिता के साथ खेत गया था। दोपहर में वह अपनी दोनों बहनों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मासूम की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, सार्थक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है।

सूचना मिलने पर नावरा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। बारिश के मौसम में नदियों और नालों में तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले नदी-नालों के आसपास नहीं जाने देने की अपील की है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में तेज रफ्तार कंटेनर बना काल, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

 

  • burhanpur-4-year-old-boy-drowns-in-swollen-river-at-ghaghrala-village
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में आवारा पशुओं का आतंक, सड़कों पर जमावड़े से बढ़ा हादसों का खतरा; नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: शहर की सड़कों पर बढ़ते…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, पार्वती प्रतिमा खंडित; नंदी और गणेश प्रतिमाएं कुएं में फेंकीं

    शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार