बुरहानपुर में तेज रफ्तार कंटेनर बना काल, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर: जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुरहानपुर-लोनी मार्ग पर यातायात थाना के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि 12 वर्षीय बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में घायल दो लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

वहीं दुर्घटना में शामिल कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: किसानों को ₹107.72 करोड़ की राहत, मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से भेजी राशि

 

  • burhanpur-container-accident-12-year-old-boy-dies
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन का नया कीर्तिमान, उपार्जन, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में अग्रणी

    खरगोन/अमित भटोरे की रिपोर्ट: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन…

    आगे पढ़ें
    ओपन इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा, विधायक ने बढ़ाया उत्साह

    सागर: मकरोनिया के रजाखेड़ी स्थित दीपक मेमोरियल स्कूल में ओपन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार