सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन का नया कीर्तिमान, उपार्जन, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में अग्रणी

खरगोन/अमित भटोरे की रिपोर्ट: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन ने सहकारिता एवं किसान हितैषी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए प्रदेश में नई पहचान बनाई है। बैंक ने रबी उपार्जन, कृषि ऋण वितरण, रासायनिक खाद वितरण, ई-विकास पोर्टल के संचालन और ऋण वसूली जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बैंक की उपलब्धियों का सीधा लाभ लाखों किसानों को समय पर भुगतान, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना और पारदर्शी सेवाओं के रूप में मिला है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक की अमानतों (डिपॉजिट) में पिछले वर्ष की तुलना में 259.28 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में बैंक का सकल लाभ 30.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 50.66 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 4.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक के एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) में भी 0.58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जो बेहतर वित्तीय प्रबंधन और प्रभावी संचालन का संकेत है।

7.77 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में खरगोन एवं बड़वानी जिले के 29 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 13,193 किसानों से 7.77 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया। इसके एवज में किसानों के खातों में 2,041 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 4,415 किसानों से 14,277.75 मीट्रिक टन चना खरीदा गया, जिसके लिए 83.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

ई-विकास पोर्टल से खाद वितरण हुआ पारदर्शी

बैंक से संबद्ध खरगोन और बड़वानी जिले की 182 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से वर्ष 2025-26 में 3.03 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण तथा 2.21 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। राज्य शासन के ई-विकास पोर्टल के जरिए किसानों को उनकी पात्रता और फसल क्षेत्र के अनुसार ऑनलाइन टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी है और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो रहा है।

ऋण वसूली में भी प्रदेश में अव्वल

कृषि ऋण वितरण और वसूली के क्षेत्र में भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बैंक से संबद्ध 182 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को फसल ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में बैंक ने 76.79 प्रतिशत ऋण वसूली दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.32 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ बैंक प्रदेश का सर्वाधिक ऋण वसूली करने वाला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बन गया है।

किसानों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े ने बताया कि शासन, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल, अपेक्स बैंक भोपाल तथा संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक बी.एल. मकवाना के मार्गदर्शन में बैंक किसानों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए बैंक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

ये भी पढ़े – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन ने रचा नया कीर्तिमान, उपार्जन, लाभ, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड

 

  • khargone-district-cooperative-bank-record-performance-fy2025-26
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना