बुरहानपुर: मंत्री लखन पटेल के दौरे ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी; सांस्कृतिक जुड़ाव बना खास क्षण

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने राजनीतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा भर दी। इस दौरान एक आत्मीय क्षण ने इस दौरे को विशेष बना दिया। मंत्री के आगमन पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के ग्राम बोहरड़ा स्थित निवास पर पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांसद पाटील, उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित परिवारजनों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर मंत्री का स्वागत किया.

कार्यक्रम में कई गणमन नागरिक मौजूद

स्वागत समारोह में गजेंद्र पाटील, बाड़ू पाटील, शिवा पाटील, नरेंद्र पाटील, जय पाटील, शुभम पाटील सहित परिजन एवं समर्थक मौजूद रहे। माहौल तब खास बन गया जब सांसद की नातिन कु. जानकी ने मंत्री लखन पटेल से मराठी में सहज संवाद किया। इस आत्मीयता और संस्कार से प्रभावित होकर मंत्री मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने बालिका को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा, “यही भारत की असली ताकत है, भाषाओं की विविधता में भी दिलों की एकता।”

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात सभी इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां मंत्री श्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखा गया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। मंत्री का यह दौरा केवल एक औपचारिक प्रवास नहीं रहा, बल्कि यह जनसंपर्क, सांस्कृतिक जुड़ाव और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य साइक्लोथोन रैली का आयोजन

 
  • burhanpur-minister-lakhan-patel-visit-raises-political-tension-cultural-engagement
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    निवाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अवैध गुमटीयां हटाई गईं

    निवाड़ी: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री के पास अतिक्रमण कर रखी गई अवैध गुमटियों…

    आगे पढ़ें
    रतलाम पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 500 ग्राम ड्रग्स जप्त

    रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?