विश्व आदिवासी दिवस पर नावरा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में निकली विशाल रैली; संस्कृति और एकता का दिया संदेश

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के ग्राम नावरा में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग और युवा पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए और विशाल रैली निकालकर समाज की एकता का संदेश दिया।

रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और लोकनृत्य से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू और पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने भी आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य किया और कार्यक्रम में सहभागिता की।

नशामुक्ति और शिक्षा का दिया संदेश

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज को नशे से दूर रखने, शिक्षा से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक करना भी है। साथ ही आदिवासी समाज की विलुप्त होती परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।

अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील

कार्यक्रम में तुकाराम सायरकार ने कहा कि समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करना, लोगों को शिक्षित करना तथा समाज को एकजुट कर मुख्यधारा से जोड़ना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के अभियानों में युवाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

विशाल रैली के बाद हुई आमसभा

विशाल रैली के बाद आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी समाज की शिक्षा, नशामुक्ति, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला पंचायत सदस्य रामकली किशन, सरपंच रतन पटेल, धांडे और तुकाराम सायरकार सहित आदिवासी समाज के अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल की मौजूदगी में विशाल रैली और आमसभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहा।

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर: PM श्री स्कूल में शिक्षिकाओं के रील बनाने का वीडियो वायरल, जांच की मांग

 

  • burhanpur-navra-vishva-adivasi-diwas-tribal-rally-culture-unity
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना