गांधी पार्क में क्रिकेट खेलते समय बिजली के खंभे से चिपका युवक, करंट लगने से बेहोश

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  शहर की हनुमान कॉलोनी निवासी आदित्य धाकड़ रविवार सुबह गांधी पार्क में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास पहुंचा और खंभे को हाथ लगा बैठा। अचानक करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे बंटी राठौर ने तत्परता दिखाते हुए आदित्य को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई। फिलहाल आदित्य खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

बिजली के खंभों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद गांधी पार्क में बिजली के खंभों और खुले विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से आते हैं, ऐसे में खुले या असुरक्षित विद्युत उपकरण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गांधी पार्क में लगे बिजली के खंभों और विद्युत कनेक्शनों की जांच कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े – 7 वर्षीय अंशुल की मौत के सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम, एक ही दिन में पोते और दादी की मौत से परिवार में मचा कोहराम

 

  • shivpuri-gandhi-park-cricket-playing-youth-electric-shock-aditya-dhakad
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना