70 साल से बदहाल बसाली–कुंडिया मार्ग: पक्की सड़क की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर: जिले के खकनार क्षेत्र में स्थित बसाली–कुंडिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। आजादी के 70 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और सरकार से जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बसाली से कुंडिया तक का यह मार्ग खकनार ब्लॉक पहुंचने का सबसे नजदीकी रास्ता है। इसी सड़क से बसाली, साईखेड़ा, नागझिरी, आमगांव, उसारणी, नांदुरा सहित सात से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, वन विभाग, तहसील और अन्य शासकीय कार्यों के लिए इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को हर दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते हैं और कई बार ग्रामीणों को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। छात्रों, मरीजों, किसानों और आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रवि कुमार पटेल ने कहा कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

जनपद सदस्य गणेश मावस्कर, उप सरपंच देविदास और नंदु पटेल ने भी सड़क निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए इस मार्ग का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। प्रदर्शन में शामिल छात्र गणेश ने बताया कि खराब सड़क के कारण स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी होती है। वहीं छात्र राम ने कोरकू भाषा में सरकार से पक्की सड़क बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बसाली–कुंडिया मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में सड़क निर्माण की मांग दोहराई।

ये भी पढ़े –  दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में धरना प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 

  • burhanpur-villagers-protest-demand-construction-of-basali-kundiya-road-after-70-years
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी: पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम…

    आगे पढ़ें
    PM आवास के मकान को लेकर दो भाइयों में खूनी विवाद: बड़े भाई की मौत, सगे भाई समेत 5 पर हत्या का आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में