छतरपुर: धुबेला म्यूजियम के पास युवक-युवती से मारपीट और छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: नौगांव थाना क्षेत्र में धुबेला म्यूजियम के पीछे तालाब किनारे युवक-युवती के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी शुभ मिश्रा निवासी छतरपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी मंगेतर के साथ धुबेला म्यूजियम के पीछे तालाब किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव निवासी धमची, दीपक यादव निवासी नौगांव, सत्यम यादव निवासी नौगांव और विनीत घोष निवासी महेवा वहां मोटरसाइकिल और बुलेट वाहन से पहुंचे।

ये भी पढ़े – छतरपुर/किशनगढ़ पुलिस का एक्शन: हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज, एक दर्जन हिरासत में

आरोप है कि चारों युवकों ने युवक-युवती से शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों के साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और दोनों को तालाब में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 313/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने 14 मई 2026 को आरोपी शैलेंद्र यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं मामले में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को आर्मी कॉलेज रोड क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसे बाल न्यायालय छतरपुर में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर में MKC कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण, 10 लाख फिरौती के बाद जंगल से बरामद

  • chattarpur-dhubela-museum-chhedchhad-marpeet-case-naugaon-3-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नेपानगर उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम सभा में हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ अंशधारियों ने की नारेबाजी

    बुरहानपुर के नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम…

    Ujjain Shahi Masjid Row: AI वीडियो से फैली अफवाहों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जांच के दायरे में

    उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप