सागर: बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सागर: बीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बीना पुलिस की यह एक महीने में शराब तस्करों के खिलाफ चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीती रात थाना पुलिस आगासौद रोड क्षेत्र में नियमित गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक काले रंग की पल्सर बाइक पर बोरियों में अवैध शराब भरकर बीना की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने माउंट लिटेरा जी स्कूल के पास ग्राम मुडिया नायका रोड पर घेराबंदी कर नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक वहां पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से बाइक चालक को पकड़ लिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक खेतों की ओर भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक पर रखी प्लास्टिक की बोरी से सात कार्टून अवैध शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़े – सागर में किन्नर समाज के दो गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग; ‘नायक’ की कुर्सी को लेकर थाने में हंगामा

इनमें डीसीआर सागर गोल्ड व्हिस्की के 196 पाव और देशी प्लेन शराब के 150 पाव शामिल हैं। कुल 62.280 लीटर शराब की कीमत करीब 30 हजार 850 रुपये बताई गई है। इसके साथ बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर बाइक भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक कुल जब्ती लगभग 2 लाख 30 हजार 850 रुपये की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रथम अग्निहोत्री (18) निवासी चिरिया वार्ड बीना के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान कनकटा उर्फ बिट्टू उर्फ केशव पटेल के रूप में की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

बीना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल के दिनों में शब्दा पुलिया, रेलवे क्षेत्र और आगासौद रोड पर हुई लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़े – सागर: एलिवेटर कॉरिडोर पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग करने वालों पर चालान

  • bina-police-illegal-liquor-seized-pulsar-bike-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नेपानगर उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम सभा में हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ अंशधारियों ने की नारेबाजी

    बुरहानपुर के नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आम…

    Ujjain Shahi Masjid Row: AI वीडियो से फैली अफवाहों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जांच के दायरे में

    उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप