
छतरपुर: शहर के बसारी दरवाजा स्थित पार्षद कॉलोनी में बीच सड़क पर बने बड़े गड्ढे ने स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। कई दिनों से असुरक्षित हालत में पड़े इस गड्ढे के कारण रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक जोखिम में हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गड्ढे के कारण कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। मोहल्ले की सड़क की खराब हालत से ना केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत इस गड्ढे की मरम्मत कराए ताकि सामान्य जीवन सुरक्षित ढंग से चल सके।
ये भी पढ़े – छतरपुर में कानून व्यवस्था सुदृढ़: फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाई कार्रवाई की गति
- chhatarpur-busari-gate-council-colony-road-potholes-impact-local-life









