छतरपुर: पुलिस सूची में शामिल अपराधी सुरेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत, जांच जारी

छतरपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव के निवासी सुरेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेन्द्र सिंह पहले से ही पुलिस की सूची में शामिल थे और समय-समय पर परेड में भाग लेते रहते थे। बीते दिन पुलिस ने उन्हें और अन्य लिस्टेड गुंडों को सूचना देकर बुलाया था।

पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र सिंह शराब के नशे में थे और उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया और आगे ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुरेन्द्र सिंह पर 16 अपराध दर्ज हैं।कोतवाली पुलिस इस घटना की जाँच-पड़ताल में जुटी है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। टीआई अरविंद्र दांगी और टीआई बाल्मीकि चौबे मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने परिजनों को लगातार समझाइश देते हुए निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: बसारी दरवाजा की सड़क पर बड़ा गड्ढा बना मुसीबत, प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग

  • chhatarpur-police-criminal-surendra-singh-death-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना