छतरपुर में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान: शॉपिंग मॉल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत छतरपुर जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के 12वें दिन पुलिस ने व्यापारी वर्ग, एनजीओ और सोशल ग्रुप के सहयोग से जिलेभर में नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया। लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। छतरपुर पुलिस ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद, जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके। पुलिस का संदेश है कि नशे से दूरी ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज की पहली सीढ़ी है।

ये भी पढ़े –  बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी रजत सकलेचा ने लिया जायजा

 

  • chhatarpur-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-campaign-drug-awareness-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना