छतरपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

छतरपुर: शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, ई-रिक्शा पार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को प्रभावी रूप से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। साथ ही शहर में आवारा पशुओं की शिफ्टिंग की कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने सड़कों पर निर्माण सामग्री अथवा अन्य मटेरियल रखने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और फ्लैक्स को हटाने तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

ई-रिक्शा और श्रमिकों के लिए चिन्हित होंगे स्थान

शहर में ई-रिक्शा की व्यवस्थित पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। छत्रसाल चौराहे पर खड़े होने वाले श्रमिकों के लिए भी उचित स्थान निर्धारित करने को कहा गया, ताकि मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

ट्रैफिक सिग्नल और डिवाइडर दुरुस्त करने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रमुख चौराहों पर खराब ट्रैफिक सिग्नलों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खुले डिवाइडरों को आवश्यकतानुसार बंद करने तथा मुख्य सड़कों पर मौजूद गड्ढों को प्राथमिकता से भरने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। बैठक में चिन्हित सनसनीखेज अपराधों और नारकोटिक्स से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामलों में प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, डीएसपी श्री अरविंद दांगी, ट्रैफिक प्रभारी श्री बृहस्पति साकेत, समिति के सदस्य और नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में भारी बारिश का कहर: स्कूलों में बच्चों की छुट्टी, शिक्षकों को लेकर कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

 

 

 

  • chhatarpur-traffic-system-encroachment-removal-e-rickshaw-parking-road-safety-collector-instructions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल