छिंदवाड़ा में जुआरियों का निकाला गया जुलूस, कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई

छिंदवाड़ा/भरत चंडक की रिपोर्ट: शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस निकाला। गांधीगंज जैन मंदिर के पास एक कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर एसपी स्क्वॉड ने छापामार कार्रवाई कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसपी स्क्वॉड ने मौके पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से पुलिस ने 1 लाख 33 हजार 120 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते, 17 मोबाइल फोन, 2 चार पहिया वाहन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की थीं।

पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने जुआरियों को थाने से बाहर जुलूस के रूप में निकाला। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े –  छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का निधन, सड़क पर अचानक गिरने का CCTV वीडियो सामने आया

 

  • chhindwara-police-action-gamblers-procession-coaching-centre-gambling-den-busted
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना