भोपाल में चित्रगुप्त प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन

भोपाल में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त जी के सम्मान में राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मध्य प्रदेश युवा कायस्थ संगठन, चित्रगुप्त समाज भोपाल, कायस्थ संसद सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा शाम 5 बजे जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर रंगमहल, टीटी नगर, न्यू मार्केट और रोशनपुरा होते हुए जीटीबी कॉम्प्लेक्स तक जाएगी और फिर वापस मंदिर परिसर में समापन होगा।

इस भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद आलोक संजर समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल रहेंगी।
शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजा, आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और परिवारजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे, वहीं भजन-कीर्तन की टोलियां पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बनाए रखेंगी।

आयोजन समिति के अनुसार पूरे मार्ग में विशेष लाइटिंग, सजावट और पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई है, जिससे यह आयोजन शहर का प्रमुख आकर्षण बनेगा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकता का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से सपरिवार शामिल होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े: भोपाल: मंत्रालय में वंदे मातरम् से शुरू हुई मंत्रि-परिषद बैठक, सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता

  • chitragupta-prakatotsav-grand-procession-feast-organized-bhopal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना