ई-रिक्शा एजेंसी पर ग्राहक और संचालक में विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार शाम एक ई-रिक्शा एजेंसी में ग्राहक और एजेंसी संचालक के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिससे एजेंसी परिसर में खड़े दो ई-रिक्शा और एक आयशर मिनी ट्रक के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्राहक ने लगाया ई-रिक्शा वापस नहीं देने का आरोप

फतेहपुर निवासी नवीन ओझा ने बताया कि उन्होंने गिर्राज मैरिज गार्डन के पास स्थित मिनी मेट्रो ई-रिक्शा एजेंसी से ई-रिक्शा खरीदा था। वाहन में तकनीकी खराबी आने पर उन्होंने उसे मरम्मत के लिए एजेंसी पर जमा कराया था। नवीन का आरोप है कि कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद संचालक राहुल शर्मा ने उनका ई-रिक्शा ठीक कर वापस नहीं दिया। शुक्रवार को जब वह वाहन लेने पहुंचे तो एजेंसी संचालक और वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

एजेंसी संचालक ने ग्राहक पर लगाए तोड़फोड़ और नकदी ले जाने के आरोप

एजेंसी संचालक राहुल शर्मा ने ग्राहक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नवीन ओझा अपने कुछ साथियों के साथ एजेंसी पहुंचे और आते ही विवाद शुरू कर दिया। उनके अनुसार, आरोपियों ने एजेंसी में खड़े दो ई-रिक्शा और एक आयशर मिनी ट्रक के शीशे तोड़ दिए। साथ ही स्टाफ के साथ मारपीट की और गल्ले में रखी नकदी भी निकाल ली। घटना के दौरान एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर

कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, युवाओं के हित में विभागीय समन्वय से गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश

 

  • customer-e-rickshaw-agency-clash-shivpuri-cross-fir-after-vandalism-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

    बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि