डबरा में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त, 16 मामलों में कार्रवाई; एसडीएम ने दिए निगरानी के निर्देश

डबरा।भरत रावत| ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के बिलौआ में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम जूही गर्ग ने बताया कि कलेक्टर के संज्ञान में मामला आने के बाद न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में अवैध मशीनों के संचालन और परिवहन पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने ऐसे 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं।

प्रतिबंधित खदानों में मशीनों और परिवहन पर रोक

एसडीएम जूही गर्ग के अनुसार, जिन खदानों पर पहले से प्रतिबंध लागू है, वहां किसी भी प्रकार की मशीनों के संचालन और खनिज परिवहन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट में लंबित मामलों पर आदेश का इंतजार

एसडीएम ने बताया कि बिलौआ की काली गिट्टी खदानों से जुड़े जिन मामलों में जुर्माना वसूली और मूल प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित हैं, उनमें आगे की कार्रवाई अदालत के आगामी आदेशों के अनुसार की जाएगी।

अवैध उत्खनन रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी

प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंधित खदानों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी नष्ट कराया है। साथ ही बिलौआ क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि दोबारा अवैध उत्खनन या परिवहन शुरू न हो सके।

  • dabra-bilaua-illegal-mining-transport-action-sdm-juhi-garg
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना