झांसी में आयोजित समारोह में मिला सम्मान, स्टेशन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव हुए सम्मानित

डबरा ।  डबरा रेलवे स्टेशन ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, बेहतर साफ-सफाई और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के दम पर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। झांसी में आयोजित एक समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने डबरा रेलवे स्टेशन को ‘उत्कृष्ट स्टेशन’ के पुरस्कार से सम्मानित किया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ पूरे डबरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उपलब्धि के प्रमुख कारण

रेलवे विभाग के अनुसार, यह सम्मान स्टेशन पर लगातार बेहतर होती व्यवस्थाओं के चलते दिया गया है। साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था, यात्रियों के लिए सुविधाजनक वातावरण, ट्रेनों का सुचारू संचालन और कर्मचारियों की जिम्मेदार कार्यशैली इस उपलब्धि के प्रमुख कारण रहे।

डबरा रेलवे स्टेशन ने मंडल स्तर पर बनाई अपनी अलग पहचान 

स्टेशन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में स्टेशन पर कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। प्लेटफॉर्म की नियमित सफाई, समय पर ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने से डबरा रेलवे स्टेशन ने मंडल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

स्टेशनों के लिए एक मिसाल पेश किया

सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि डबरा रेलवे स्टेशन ने उत्कृष्ट कार्य कर अन्य स्टेशनों के लिए एक मिसाल पेश की है।

यह सम्मान न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे डबरा शहर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जो भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: भरत रावत

 

  • dabra-railway-station-utkristh-award-rewarded-pushpendra-singh-rawat
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना