
ग्वालियर/डबरा: मौसम के अचानक बदले मिजाज ने शहर को हैरान कर दिया। तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण शहर में ऐसा दृश्य बन गया मानो घना कोहरा छा गया हो और दिन में ही अंधेरा उतर आया हो।दोपहर करीब 4 बजे शुरू हुई ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि आसमान से गिरते सफेद ओलों ने पूरे माहौल को धुंधला कर दिया।
कुछ ही मिनटों में दृश्यता कम हो गई और सड़कों पर ओलों की परत जम गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार गिर रहे ओलों और उनकी घनत्व के कारण ऐसा लग रहा था जैसे पूरे शहर में कोहरा फैल गया हो। कई इलाकों में रोशनी कम हो गई और लोगों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मौसम में आए इस अचानक और तेज बदलाव ने आम लोगों के साथ किसानों को भी चौंका दिया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़े – पानी के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं: डबरा के वार्ड 8 में जल संकट से भड़का आक्रोश, CMO निवास का घेराव
- dabra-weather-havoc-heavy-rain-hailstorm-darkness-daytime










