पानी के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं: डबरा के वार्ड 8 में जल संकट से भड़का आक्रोश, CMO निवास का घेराव

डबरा: गर्मी का दौर शुरू होते ही डबरा शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड क्रमांक 8 में देखने को मिल रही है, जहां पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद” और “CMO मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। नल सूखे पड़े हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के पास बाढ़ के दौरान उपयोग के लिए आठ मोटर पंप मौजूद हैं, लेकिन उनमें से एक भी संचालित नहीं किया जा रहा है।

हालात यह हैं कि पानी की व्यवस्था एक-दूसरे से मोटर मांगकर किसी तरह चलाई जा रही है। महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता मूलभूत जरूरत पानी के लिए तरस रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – डबरा में लापता युवक सूर्यभान रावत का दुःखद अंत: सिंध नदी में मिला शव

  • women-protest-water-crisis-dabra-ward-8-cmo-residence-blockade
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें
    दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    दतिया/संतोष चंसौलिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत 30 जुलाई को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया