भारत में दूध की कीमतें स्थिर, सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं; पशुपालन के कहा- डेयरी किसानों को लगातार मिल रहा भुगतान

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संकट के बावजूद देश में दूध और दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है. केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस बात की जानकारी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में दी. केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग की निदेशक पूजा रुस्तगी ने ने स्पष्ट किया है कि देशभर में दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े – सिविल सेवा दिवस पर केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- किसानों के लिए कर्ज प्रक्रिया आसान और मानवीय बनाना जरूरी

पूजा रुस्तगी ने जानकारी दी कि डेयरी सेक्टर में किसी प्रकार की आपूर्ति बाधा नहीं है और डेयरी किसानों को भुगतान लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी डेयरी सप्लाई चेन पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी तरह की रुकावट न हो। सरकारी ब्रीफिंग में बताया गया कि दूध की कीमतें स्थिर हैं और बाजार में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

साथ ही सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि डेयरी उद्योग को ईंधन और पैकेजिंग सामग्री की आपूर्ति में कोई कमी न आए, जिससे प्रोसेसिंग प्लांट और सप्लाई चेन लगातार सुचारु रूप से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा: वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-जर्मनी साझेदारी मजबूत करने पर जोर

  • dairy-sector-stable-india-government-update
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    38 साल पुरानी बैंक डकैती का हिसाब हुआ पूरा, 76 साल के आरोपी को 13 साल की जेल

    केरल के वायनाड में 1988 में हुई बैंक डकैती…

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले