दमोह में रफ्तार का कहर; पुलिया से टकराकर चकनाचूर हुई कार, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

दमोह/आकिब खान: दमोह पन्ना मार्ग पर हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के समीप गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल छतरपुर जिले के कुटी गांव के रहने वाले हैं जो दमोह में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

70 वर्षीय घायल विश्वनाथ परोहा ने बताया कि वह छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना के कुटी गांव के वह रहने वाले हैं। दमोह में उनके परिवार में एक तेरवी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने पोते 14 वर्षीय अंश परोहा, 65 वर्षीय पत्नी सोमवती के साथ कार से आ रहे थे।

बनगांव और लुहारी के बीच सड़क खुदी पड़ी है। जिससे कार चालक ने बचाने का प्रयास किया कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। जिसमें पत्नी, पोता सहित कार चालक मन प्यारे यादव भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही घटना देखी तत्काल 108 को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी लगते ही घायल विश्वनाथ के छोटे भाई हरिचरण परोहा भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार पुलिया से टकरा गई जिसमें उनके भाई-भाभी, पोता शायद ड्राइवर भी घायल हुआ है। घायलों के सिर में गंभीर चोट है। जिनका डॉक्टर यशपाल सिंह के द्वारा इलाज किया जा रहा है। हटा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

  • damoh-road-accident-car-hits-culvert-injured-admitted-district-hospital
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन