निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में 95 मरीजों ने कराया लिवर स्वास्थ्य परीक्षण, शराब और खराब जीवनशैली से बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा

दतिया/संतोष कुमार की रिपोर्ट: विद्या विहार कॉलोनी, चैतन्यपुरी आश्रम (हनुमान गढ़ी के पास) स्थित डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक पर रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क परामर्श एवं फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने लिवर स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

यह शिविर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार जैन (एमडी मेडिसिन) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में कुल 95 मरीजों की जांच की गई। शिविर का मुख्य आकर्षण निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच सुविधा रही। अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से मरीजों के लिवर की स्थिति की जांच कुछ ही मिनटों में की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

फैटी लिवर का बढ़ता खतरा

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान समय में लिवर से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों की कमी, अनियमित खान-पान और शराब का सेवन है। उन्होंने बताया कि शराब के अधिक सेवन और खराब दिनचर्या के कारण लिवर में फैट जमा होने की समस्या यानी फैटी लिवर तेजी से बढ़ रही है। समय रहते इसकी पहचान नहीं होने पर यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। लिवर में फैट जमा होने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव

डॉ. हेमंत कुमार जैन ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि फाइब्रोस्कैन जैसी आधुनिक जांचों से लिवर की स्थिति का आसानी से पता लगाया जा सकता है। यदि शुरुआती अवस्था में फैटी लिवर या अन्य समस्याओं की पहचान हो जाए तो उचित उपचार और जीवनशैली में बदलाव से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ लिवर के लिए शराब से दूरी बनाएं, फास्ट फूड और अत्यधिक तैलीय भोजन से बचें तथा नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

समाजसेवियों ने किया सहयोग

शिविर के सफल आयोजन में युवा समाजसेवी कौशल पाठक, अनिल शाक्य, मयंक पुरोहित, सोनू कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह, धीरज ढींगरा और जीतू हरिया का विशेष सहयोग रहा। शिविर में जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

 

  • datia-free-fibroscan-camp-95-patients-fatty-liver-awareness-dr-hemant-jain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में अपराधियों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें
    दतिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर मांगा समर्थन

    दतिया/संतोष कुमार की रिपोर्ट: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास