कारगिल विजय दिवस पर श्री विनायक विद्यापीठ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

गोहद/रामपाल सिंह कुशवाह: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को गोहद स्थित श्री विनायक विद्यापीठ में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं सैन्य सेवा से जुड़े अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईवीओ ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक महेश करारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य आलोक भदौरिया एवं संचालक नितिन कदील के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कारगिल युद्ध का इतिहास, भारतीय सेना के शौर्य, सीमाओं की सुरक्षा में जवानों की भूमिका तथा देश के प्रति उनके त्याग और समर्पण की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, साहस और बलिदान की भावना को स्मरण करने का अवसर भी है।

कार्यक्रम में देव प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार फौजी, विस्मबर दयाल फौजी, रमेश सिंह तोमर फौजी, बन्टी जादौन, धर्मेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े –  भिण्ड जिला अस्पताल में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण, एनीमिया पीड़ित गर्भवती का तत्काल उपचार कराया गया

 

  • gohad-kargil-vijay-diwas-shri-vinayak-vidyapeeth-honours-ex-servicemen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खरगापुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग संपन्न

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत…

    आगे पढ़ें
    मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में अपराधियों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास