भिण्ड जिला अस्पताल में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण, एनीमिया पीड़ित गर्भवती का तत्काल उपचार कराया गया

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ई-पीएमएसएमए) के तहत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय भिण्ड में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जे.एस. यादव ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने शिविर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, लैब जांच और उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की समीक्षा की। इसी दौरान जामना वार्ड-24 निवासी प्रीति, पत्नी नितेश का हीमोग्लोबिन स्तर 8.5 ग्राम/डीएल पाया गया, जो एनीमिया (खून की कमी) की स्थिति को दर्शाता है।

ये भी पढ़े – भिण्ड में नेशनल हाईवे-552 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. जे.एस. यादव ने स्वयं गर्भवती महिला और उनके परिजनों को संतुलित आहार, नियमित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इसके बाद महिला को चिकित्सकीय निगरानी में एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया, ताकि समय रहते हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार हो सके और प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. आर.ए. सेमिल भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में अन्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, रेफरल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग की जाए और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सुरक्षित मातृत्व अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़े –  भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मावा-पनीर समेत मिठाइयों के कई नमूने लिए; गंदगी मिलने पर नोटिस की तैयारी

 

  • bhind-cmho-inspects-pm-safe-motherhood-camp-anemic-pregnant-woman-receives-immediate-treatment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खरगापुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग संपन्न

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत…

    आगे पढ़ें
    मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में अपराधियों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास