सोने में जोरदार उछाल, MCX पर 1.63 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी में करीब आधा फीसदी की गिरावट

मुंबई: वायदा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दामों में जहां जोरदार तेजी दर्ज की गई और भाव 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, वहीं चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सोने में 800 रुपये से ज्यादा का उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,62,052 रुपये पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी का रुझान बढ़ा और सोना 0.53 प्रतिशत (862 रुपये) की तेजी के साथ 1,63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करने लगा। आज के कारोबारी सत्र में सोने ने 1,62,001 रुपये का निचला स्तर और 1,63,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी में मुनाफावसूली से नरमी

दूसरी ओर, चांदी के भाव में सुस्ती देखी गई। MCX पर चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,46,597 रुपये के मुकाबले 2,45,597 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान चांदी 1,098 रुपये (0.46 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ 2,45,499 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,44,815 रुपये का न्यूनतम और 2,46,475 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार कॉमेक्स  पर भी दोनों कीमती धातुओं में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.44 प्रतिशत चढ़कर 4,701 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.68 प्रतिशत घटकर 69 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्यों आई सोने में तेजी और चांदी में गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में आई इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आना है। अमेरिकी सरकार ने लंबी अवधि के बॉन्ड बायबैक की सीमा को 2 अरब डॉलर से बढ़ाकर 4 अरब डॉलर कर दिया है। इस फैसले के बाद 30 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में करीब आधा प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जिससे सोने को सपोर्ट मिला। वहीं दूसरी तरफ, हालिया दिनों में आई बड़ी तेजी के बाद निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) को चांदी में गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है।

शेयर बाजार में भी मजबूत शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह के पहले दिन देश के दोनों प्रमुख शेयर सूचकांक करीब 0.20-0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।

ये भी पढ़े  – देशभर में नए SIM कार्ड नियम लागू, अब एक व्यक्ति रख सकेगा अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन; जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में सीमा 6 तय

 

  • gold-price-mcx-1-63-lakh-silver-falls-profit-booking-us-bond-yield
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    IPO प्राइस से नीचे NSE शेयर, बाजार में मचा हलचल, 3 ब्रोकरेज ने बताया ₹2,050 तक का टारगेट

    शेयर बाजार में कमजोरी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

    फिच ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, FY27 में 6.9% की रफ्तार, मजबूत निवेश और अर्थव्यवस्था के लचीलेपन पर भरोसा

    रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी