गोरखपुर जनता दर्शन में 200 लोगों से मिले सीएम योगी; बोले- धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज, हर पात्र को दिलाएं योजनाओं का लाभ

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास, इलाज, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान किया जाए तथा जन समस्याओं के प्रति त्वरित संवेदनशीलता दिखाई जाए। जनता दर्शन में कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का तत्काल मेडिकल इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जे से जुड़े मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

वहीं एक महिला द्वारा एनजीओ पर फर्जी प्रमाण पत्र देने के आरोप पर उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें दुलार किया और पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट भी दी। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला का निरीक्षण किया और गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ और रोटी खिलाई। उन्होंने गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों को पशुओं की समुचित देखभाल के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े – यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से सजेगा महाकुंभ, ₹20,000 करोड़ के कारोबार और 5,000 से अधिक MoU की उम्मीद

 
 
  • gorakhpur-cm-yogi-adityanath-janta-darshan-gorakhnath-temple-instructions-to-officers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना