गुना: पिकअप पलटने से बड़ा हादसा, महाराष्ट्र से वैष्णो देवी जा रहे 11 यात्री घायल

गुना/ गौरव शर्मा:  जिले के म्याना इलाके में भदौरा गांव के पास रविवार दोपहर एक पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए। सभी यात्री महाराष्ट्र से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर निवासी संतोष राजगिर अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए शनिवार रात पिकअप वाहन से निकले थे। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वाहन गुना जिले के भदौरा गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान ढाबे के सामने अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

ड्राइवर कह रहा था कि उसे नींद आ रही है

घायल संतोष राजगिर ने बताया कि ड्राइवर पहले से कह रहा था कि उसे नींद आ रही है। यात्रियों ने उसे गाड़ी रोकने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने वाहन चलाते रहने की बात कही। कुछ देर बाद ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

हादसे में गिरधर (62), रीमा (32), दीपाली (49), कुसुम (40), उज्जवल (54), सविता (48), प्रशांत (48), वंश (7), सूर्यभर (50) और संतोष राजगिर (49) घायल हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

म्याना थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि हाइवे पर पिकअप पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

  • guna-pickup-accident-vaishno-devi-pilgrims-injured-bhadaura-village-highway-crash
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना