ग्वालियर: प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्त के साथ मारपीट, भक्तों की सुरक्षा पर सवाल

ग्वालियर: शहर के  प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में एक भक्त के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राजेश बोहरे पिछले 40 वर्षों से मंदिर में भगवान भोले की सेवा करते आ रहे हैं और नियमित रूप से प्रसाद चढ़ाते हैं।29 मार्च को राजेश प्रसाद अर्पित करने मंदिर पहुंचे, लेकिन मंदिर के पुजारी गौरव कटारे ने प्रसाद फेंक दिया। जब राजेश ने इस बात का विरोध किया, तो पुजारी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की।

इस मारपीट में एक और पुजारी गौरव शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिरों में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और भक्तों के लिए असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। घटना के बाद राजेश ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना धार्मिक स्थलों में अनुशासन और सुरक्षा की गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती है, जहां भक्तों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र में दुकानदार पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

  • gwalior-achleshwar-mahadev-temple-devotee-assault-security-concerns
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना