ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे के साथ 36 लाख की धोखाधड़ी, ठगों ने निवेश पर 850% मुनाफे का दिया झांसा

ग्वालियर: ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर के बेटे को शेयर और आईपीओ में भारी मुनाफा देने का लालच देकर 36 लाख 66 हजार रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित को जब इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या था पूरा मामला 

सत्यदेव नगर, थाटीपुर निवासी डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरुआ को 21 अगस्त 2025 को एक व्यक्ति ने “नुवामा VIP परामर्श क्लब” के नाम पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश का विशेषज्ञ बताया कार्य करता था. आरोपी ने हर्ष को बताया कि उसके माध्यम से किए गए निवेश पर सामान्य से कहीं अधिक, यानी 850% तक का मुनाफा मिल सकता है। इस लालच में आकर हर्ष ने 21 अगस्त से 15 दिसंबर 2025 के बीच कई ट्रांजेक्शन्स में कुल 36 लाख 66 हजार रुपए का निवेश कर दिया. जब हर्ष ने अपनी रकम मुनाफे के साथ वापस मांगी, तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार करते हुए संपर्क तोड़ लिया। ठगी का एहसास होते ही, हर्ष बरुआ ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच: पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि “नुवामा VIP परामर्श क्लब” असल में कहां से संचालित हो रहा है और इसका संचालक कौन है। एएसपी जयराज कुबेर के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में दो पड़ोसियों के बीच विवाद के चलते फायरिंग, बीजेपी मीडिया प्रभारी के पीएसओ समेत तीन घायल

  • gwalior-doctors-son-36-lakh-fraud-investment-scam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम, भोपाल में राहत

    MP Weather: मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों…

    करवा चौथ के दिन ग्वालियर में पत्नी की हत्या, पति पर आरोप

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन…

    One thought on “ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे के साथ 36 लाख की धोखाधड़ी, ठगों ने निवेश पर 850% मुनाफे का दिया झांसा”

    Comments are closed.

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल