ग्वालियर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, प्रमुख मार्गों से होकर मोती मस्जिद पहुंचा

ग्वालियर:  हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को ग्वालियर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाले, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकला मुख्य जुलूस आपागंज, कंपू, हेमसिंह की परेड, सिकंदर कंपू, मामा का बाजार और माधोगंज होते हुए महाराज बाड़े पहुंचा।

यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए। लोग हाथों में झंडे लेकर, घोड़ा-बग्गी और सजे हुए वाहनों के साथ आगे बढ़े और पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाए गए। श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर छबील और लंगर की व्यवस्था की गई, जहां लोगों को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया।

कुछ स्थानों पर आतिशबाजी कर भी खुशी का इजहार किया गया। महाराज बाड़े से जुलूस सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल और इटालियन गार्डन होते हुए मोती मस्जिद पहुंचा। इसके अलावा बहोड़ापुर, मुरार, किशन बाग सहित अन्य क्षेत्रों से भी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए, जो मोती मस्जिद में पहुंचकर संपन्न हुए।

मोती मस्जिद में मुफ्ती, मौलाना और हाफिजों ने नात शरीफ पेश की तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर तकरीर की। इसके बाद देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर मोती मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुफ्ती, मौलाना, हाफिज, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में काजी तनवीर और मोती मस्जिद के सदर मोहसिन रहमान ने भी अपने विचार रखे और समाज को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़े –  त्योहार और शादियों के सीजन में प्याज के दाम नहीं बढ़ने देगी सरकार, 35 रुपये किलो रियायती बिक्री के साथ देशभर में सप्लाई बढ़ाने की तैयारी

 

  • gwalior-eid-milad-un-nabi-procession-moti-masjid-grand-celebration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त विभाग में हुए लगभग…

    आगे पढ़ें
    ईद मिलाद जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतलाम पुलिस की कार्रवाई, 8 डीजे जब्त और 10 प्रकरण दर्ज

    रतलाम: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शहर में निकाले गए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप