ग्वालियर में ठगी का नया तरीका: बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवर लेकर फरार

ग्वालियर।   ग्वालियर में एक बार फिर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात युवक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके कीमती सोने के जेवर ठग लिए। आरोपी की पूरी करतूत आसपास लगे CCTV  कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

रोड पार कराने के बहाने बनाई पहचान

 

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बाला बाई का बाजार निवासी गंगा देवी अग्रवाल दौलतगंज में पापड़ खरीदने गई थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और मदद के नाम पर उन्हें सड़क पार कराई।

डॉक्टर दिखाने का झांसा देकर फंसाया

कुछ देर बाद वही युवक दोबारा महिला के पास पहुंचा और बातचीत करने लगा। उसने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। भरोसा जीतने के बाद वह उन्हें ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले गया।

सुनसान जगह ले जाकर उतरवाए जेवर

आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से उतारकर कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की ओर ले गया। रास्ते में उसने गंगा देवी के कान की सोने की बालियां और गले में पहनी 16 मोतियों वाली सोने की माला उतरवा ली। इसके बाद महिला को स्कूल की सीढ़ियों पर बैठाकर “अभी आता हूं” कहकर फरार हो गया।

CCTV में कैद हुआ आरोपी

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब युवक वापस नहीं लौटा, तो महिला ऑटो से घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिला से बातचीत करते हुए नजर आया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह

इस घटना के बाद पुलिस ने खासकर बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है और अनजान लोगों की बातों में न आने की अपील की है।

  • gwalior-elderly-women-cheated-gold-jewellery-fraud-cctv
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

37 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ नंबर की कार जब्त; ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी खेप

डबरा/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप