ग्वालियर: 1 मई से शुरू होगी घरों की गणना; पहली बार मोबाइल ऐप से होगा काम

ग्वालियर: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 1 मई से घरों की गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत बुधवार को बाल भवन में फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी।

 

कलेक्टर ने बताया कि फील्ड ट्रेनर्स अपने अधीन काम करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। यह तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया, पूछे जाने वाले प्रश्न, लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के तरीके समझाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक होने वाली जनगणना में फॉर्म भरकर जानकारी एकत्रित की जाती थी, लेकिन इस बार पूरा काम मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा। प्रगणकों, सुपरवाइजरों और जांच अधिकारियों के पास मोबाइल ऐप रहेगा, जिसके जरिए घर-घर जाकर जानकारी दर्ज की जाएगी। कलेक्टर के अनुसार टीम जब घरों की गणना के लिए जाएगी, तब सभी विवरण सीधे मोबाइल ऐप में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अगले चरण में फरवरी में लोगों से विस्तृत जानकारी एकत्रित करने की प्रक्रिया भी इसी डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में नगर निगम टीम से मारपीट का आरोप, जलकर वसूली के दौरान हुआ विवाद

  • gwalior-house-count-mobile-app-launch
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ग्वालियर: हनुमान जन्मोत्सव पर महिलाओं ने खेली फूलों की होली; रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

    ग्वालियर: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा-कृष्ण के साथ गुलाब के…

    आगे पढ़ें
    शादी में शराब के पैसों पर विवाद: दूल्हे के परिवार के साथ मारपीट

    ग्वालियर: देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव में शादी की खुशी में शराब के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल