ग्वालियर में नगर निगम टीम से मारपीट का आरोप, जलकर वसूली के दौरान हुआ विवाद

ग्वालियर: नगर निगम की जलकर वसूली कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठाटीपुर क्षेत्र के गोपालपुरा में बकाया जलकर की वसूली करने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ उपभोक्ता और उसके परिजनों द्वारा मारपीट की गई।

नगर निगम कर्मचारियों के अनुसार नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर संपत्ति कर और जलकर वसूली की अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी। इसी के तहत टीम गोपालपुरा निवासी मजबूत सिंह के यहां बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची। बताया गया कि मजबूत सिंह पर जल विभाग का करीब 2 लाख 20 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले जब टीम मौके पर पहुंची थी, तब उपभोक्ता ने दावा किया था कि वह नगर निगम के नल कनेक्शन से पानी नहीं लेता और उसके यहां बोरिंग लगी हुई है। इसके बाद टीम ने वहां लगे एक नल कनेक्शन को काट दिया था।

हालांकि बुधवार को जब टीम दोबारा क्षेत्र में पहुंची तो पाया कि वहां नगर निगम का एक और कनेक्शन लगा हुआ है। कर्मचारियों ने जब उसे काटने का प्रयास किया तो मजबूत सिंह और उसके परिजनों ने टीम के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में सरकारी कुएं और रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

  • gwalior-municipal-corporation-team-assault-charge-dispute-during-water-tax-recovery
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    37 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ नंबर की कार जब्त; ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी खेप

    डबरा/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर