ग्वालियर: गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद; लाठी-डंडों से हमला

ग्वालियर: घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के गौसपुरा नंबर-2 की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गौसपुरा नंबर-2 निवासी 35 वर्षीय मनोज कुशवाह 31 मार्च की रात करीब 11 बजे घर पहुंचे और अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर पड़ोसी लाखन सिंह कुशवाह और पंकज कुशवाह से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान मनोज का भाई देवेंद्र भी मौके पर पहुंच गया और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी बढ़ गई।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: जिला अस्पताल मुरार में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की बड़ी सफलता

विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि लाखन, पंकज, अमर सिंह और नितिन घर से लाठी-डंडे निकालकर लाए और मनोज, उसके भाई देवेंद्र तथा सोमबीर पर हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र और सोमबीर को सिर और हाथ में चोटें आईं। घटना का वीडियो भी मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

घटना के बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस ने मनोज कुशवाह की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पुस्तक मेले में एमआरपी फर्जीवाड़ा, स्टेशनरी संचालक और स्कूल प्रबंधन पर केस

  • gwalior-neighbors-parking-dispute-assault
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ग्वालियर: दो साल पुराने गोलीकांड के गवाह का अपहरण कर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

    ग्वालियर:  दो साल पुराने गोलीकांड के चश्मदीद गवाह के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस…

    आगे पढ़ें
    दतिया ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, सेवड़ा चुंगी इलाके में फैली सनसनी

    दतिया ब्रेकिंग न्यूज: नगर पालिका परिषद दतिया के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल