ग्वालियर: माधौगंज पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: माधौगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को उनके चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के सामान और एक ऑटो जब्त किया है। जांच में सामने आया कि शातिर चोर अपने ऑटो से ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

माधौगंज थाना क्षेत्र के 12 बीघा कॉलोनी निवासी चन्द्रप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मार्च को वह अपने बच्चों के साथ पैतृक गांव गए थे। लौटने पर पड़ोसियों ने बताया कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर पता चला कि सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नगदी गायब हैं।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आपागंज से ऑटो के जरिए रामू आदिवासी, शिवम वंशकार और सरताज खान को हिरासत में लिया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल ऑटो, औजार और चोरी गया माल बरामद किया गया। मामले की आगे की जांच और आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में कुदरत का कहर: 15 मिनट में बिछी बर्फ की सफेद चादर

  • gwalior-police-theft-case-three-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना