ग्वालियर: संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम में भक्ति की धारा, विशाल रथ यात्रा का आयोजन

ग्वालियर: संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर, गोलपाड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर कोटेश्वर मंदिर से विशाल राम-हनुमान रथ यात्रा निकाली गई, जिसे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भगवान की आरती उतारकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्सव की शुरुआत सुबह 5 बजे बालाजी महाराज के पंचामृत अभिषेक और चोला श्रृंगार के साथ हुई। मंदिर परिसर में हनुमान जी को 56 व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। इससे पहले 31 मार्च से चल रहा अखंड रामायण पाठ 1 अप्रैल को संपन्न हुआ था। रथ यात्रा में शामिल भव्य झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।

ये भी पढ़े –  ग्वालियर में हनुमान जयंती यात्रा पर प्रशासन की रोक जारी; हिंदू संगठन ने जताई नाराजगी

चरण सेवक जगबीर दास तोमर के अनुसार इस बार 28 मुखी काली मसानी की झांकी पहली बार ग्वालियर की सड़कों पर उतारी गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा बाहुबली हनुमान, सिंदूरी हनुमान, कंधे पर राम-लक्ष्मण को उठाए हनुमान जी, राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान और वानर सेना की झांकियां भी लोगों को आकर्षित करती रहीं।

यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की भी अनूठी झलक देखने को मिली। कोटेश्वर से किलागेट तक के मार्ग में मुस्लिम समाज के लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और चरण सेवक जगबीर दास तोमर को साफा बांधकर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह आइसक्रीम, फल, दूध और कोल्ड ड्रिंक की सेवा भी की गई। रथ यात्रा का समापन हजीरा स्थित इंटक मैदान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं पांच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव का समापन आगामी कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई: 51 कॉलोनाइजरों पर होगी FIR

  • gwalior-sankat-mochan-hanuman-balaji-dham-rath-yatra
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई: 51 कॉलोनाइजरों पर होगी FIR

    ग्वालियर: अवैध कॉलोनियों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय…

    आगे पढ़ें
    ग्वालियर में हनुमान जयंती यात्रा पर प्रशासन की रोक जारी; हिंदू संगठन ने जताई नाराजगी

    ग्वालियर: मुस्लिम बहुल क्षेत्र आपागंज से हनुमान जयंती पर निकलने वाली धार्मिक यात्रा को इस बार…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा