दमोह: नाबालिग छात्रा ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

दमोह: देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत बहरोबहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान प्रीति, पुत्री धनीराम साहू, निवासी बहरोहर, जबलपुर नाका के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रीति पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा थी। घटना के समय उसके माता-पिता घर से बाहर मजदूरी और ड्राइवरी के कार्यों में व्यस्त थे।

मृतिका के चाचा, संतोष साहू ने बताया कि प्रीति ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कोई कारण उन्हें नहीं पता। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस कार्रवाई:

  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया।
  • जबलपुर नाका चौकी के एएसआई अक्षयेंद्र नाथ ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
  • https://www.statenews.ai/newsAdd
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता