रायसेन में हम फ्रेश रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, खाद्य जांच में खामियां

रायसेन, 27 अप्रैल 2026। शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हम फ्रेश रेस्टोरेंट का पंजीयन निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद सामने आई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र नुनइयां ने 24 अप्रैल 2026 को रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिठाई, मावा और पनीर के नमूनों का परीक्षण चलित प्रयोगशाला में किया गया। परीक्षण में अखाद्य रंग की मिलावट नहीं पाई गई, लेकिन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा स्टोरेज क्षेत्र में मृत कॉकरोच भी मिले, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

इन खामियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पंजीयन निरस्त करने की अनुशंसा की। इसके आधार पर पंजीयन प्राधिकारी ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक रेस्टोरेंट में उचित साफ-सफाई और मानकों के अनुसार व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उसका संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव 

यह भी पढ़े: जबलपुर में खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई, नूडल्स जांच में खुलासा और कैफे सील

  • hum-fresh-restaurant-license-suspended-raisen-after-food-inspection-found-lapses
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना